कोटा ग्रामीण पुलिस की महत्वपूर्ण वेबिनार 30 अप्रेल को
एनसीआई@कोटा
कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कोटा ग्रामीण पुलिस, एलएआरसी एवं संप्रीति संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 30 अप्रेल को शाम 4 बजे जन सुरक्षा संवाद शृंखला में जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत ‘आओ जानें, कोरोना से बचाव हेतु क्या करें? विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इस वेबिनार को कोटा ग्रामीण पुलिस के अधिकृत फेसबुक हैंडल व सुरक्षा संवाद शृंखला के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
इस वेबिनार में मुख्य वक्ता शरद चौधरी, पुलिस अधीक्षक, जिला कोटा ग्रामीण, पारस जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा (ग्रामीण), डॉ. साकेत गोयल, MD DM FACC FSCAI, Senior Cardiologist & Convener, HeartWise, Kota Heart Institute, डॉ. रमेश चंद मीना, MBBS MD, Chest spatialist, CHC khatoli व विजय शंकर शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत्त इटावा, कोटा (ग्रामीण) होंगे। इस वेबिनार में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। इसमें शामिल होकर जो भी जिज्ञासा हो उसे प्रश्न पूछ शांत कर सकते हैं।
