December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

नुजिवीडू सीड्स: हाइब्रिड बाजरे का NBH 5863 वैरायटी बीज होगा लॉन्च, होगी शानदार पैदावार

नुजिवीडू सीड्स: हाइब्रिड बाजरे का NBH 5863 वैरायटी बीज होगा लॉन्च, होगी शानदार पैदावार

एनसीआई@जयपुर

नुजिवीडू सीड्स के सीएमडी एम प्रभाकर राव 14 अप्रेल 2021 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यूट्यूब और फेसबुक पर अलग-अलग समय हाइब्रिड बाजरे के बीज NBH-5863 को लॉन्च करेंगे। कम्पनी के रीजनल मैनेजर मनोज सिसोदिया ने ‘कृषि भारती’ को यह जानकारी दी।

इस जानकारी के अनुसार यूट्यूब पर यह लॉन्चिंग प्रोग्राम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। इसमें 10.35 बजे तक प्रोडक्ट इनफॉर्मेशन वीडियो दिखाया जाएगा। 10.35 से 10.45 बजे तक कम्पनी के सीएमडी एम प्रभाकर राव प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे। ‌ साथ ही किसानों के लिए अपना संदेश भी देंगे। कार्यक्रम को डायरेक्टर आरएंडडी डॉ. सतीश भी सम्बोधित करेंगे। इसके बाद प्रोडक्ट एडवरटाइजमेंट लांच किया जाएगा। NBH 5863 उत्पादकों का संदेश जारी होगा। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश त्रिपाठी व वाइस प्रेसिडेंट ऋषि अरोड़ा भी शिरकत करेंगे। इस प्रकार यह लॉन्चिंग प्रोग्राम कुल 50 मिनट तक चलेगा। ‌

इसी क्रम में फेसबुक पर इस लॉन्चिंग प्रोग्राम की शुरुआत 11.30 बजे से होगी। इसमें 11.35 बजे तक प्रोडक्ट इन्फॉर्मेशन वीडियो दिखाया जाएगा 11.45 बजे तक सीएमडी एम प्रभाकर राव प्रोडक्ट लॉन्च करने के साथ किसानों को अपना संदेश देंगे। डायरेक्टर आरएंडडी डॉ. सतीश भी सम्बोधित करेंगे। इस दौरान प्रोडक्ट एडवरटाइजमेंट भी लांच किया जाएगा। बाद में NBH 5863 उत्पादकों का संदेश होगा। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश त्रिपाठी व वाइस प्रेसिडेंट ऋषि अरोड़ा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ‌ यह कार्यक्रम भी कुल 50 मिनट तक चलेगा।

यह विशेषताएं हैं हाइब्रिड बाजरा NBH 5863 की

रीजनल मैनेजर सिसोदिया ने बताया कि NBH 5863 वैरायटी के बाजरे का बीज कम पानी में अधिक पैदावार देने वाला है। इसकी लम्बाई 8 से 9 फीट तक होती है। वहीं फुटान एवरेज 4 से 5 होते हैं। यह ठोस व लम्बी होती हैं। इसका चारा अंत तक हरा रहता है। पशु इसे बड़े चाव से खाते हैं। यह वैरायटी 70 से 75 दिन में तैयार हो जाती है। सिसोदिया ने बताया कि गत वर्ष किसानों ने इसके सेम्पल लगाए थे। इनसे उन्हें कम समय में काफी अच्छी पैदावार मिली। यह फसल अंत तक नहीं गिरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.