December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: 45 वर्ष से कम आयु वर्ग का 11 जिला मुख्यालयों पर 1 मई से वेक्सीनेशन

राजस्थान: 45 वर्ष से कम आयु वर्ग का 11 जिला मुख्यालयों पर 1 मई से वेक्सीनेशन

एनसीआई@जयपुर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने 1 मई से राज्य के 11 जिला मुख्यालयों पर 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों का वेक्सिनेशन शुरू होने की घोषणा कर दी है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ने राजस्थान को फिलहाल 3 लाख डोज देने की सहमति दी है। इसलिए 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए वेक्सिनेशन की शुरुआत केवल उन 11 जिला मुख्यालयों से की जा रही है, जो कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

इन 11 स्थानों से हो रही है शुरुआत

डॉ. शर्मा ने कहा कि जिन 11 जिला मुख्यालयों से 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों का वेक्सिनेशन शुरू होना है, उनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर, धौलपुर, भीलवाड़ा, कोटा, सीकर और पाली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट से आने वाले दिनों में जब अधिक डोज प्राप्त होंगी, तब सभी जगह वेक्सिनेशन प्रारम्भ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.