December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

आयुर्वेद विभाग ने पिलाया बच्चों को स्वर्ण युक्त इम्युनिटी बूस्टर

आयुर्वेद विभाग ने पिलाया बच्चों को स्वर्ण युक्त इम्युनिटी बूस्टर

एनसीआई@कोटा

वैद्य दाऊ दयाल जोशी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, तलवंडी में सोमवार को बच्चों को स्वर्ण युक्त इम्युनिटी बूस्टर डोज पिलाने का शुभारम्भ आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज ने किया।

डॉ. भारद्वाज ने इस अवसर पर बताया कि 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण युक्त इम्युनिटी बूस्टर स्वर्ण प्राशन की डोज पिलाई गई। उन्होंने बताया कि जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, तलवंडी में हर माह के पुष्य नक्षत्र के दिन भामाशाह सोसायटियों आदि के जन सहयोग से बच्चों में इम्युनिटी एवं आईक्यू बढ़ाने के लिए स्वर्ण प्राशन गोल्ड ओरल ड्रोप पिलाई जाती है। इसके तहत ही आज 14 जून को यह डोज पिलाई गई। इसके बाद इस वर्ष 11 जुलाई, 8 अगस्त , 4 सितम्बर, 1 अक्टूबर ,12 नवम्बर तथा 22 दिसम्बर को भी बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्रोप पिलाई जाएगी।

राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. अंजना शर्मा ने बताया कि स्वर्ण प्राशन एक आयुर्वेदिक वैक्सीन है जो जन्म से 16 वर्ष तक के बच्चों को हर पुष्य नक्षत्र के दिन पिलाई जाती है। इसमें बच्चों को निर्धारित मात्रा में स्वर्ण युक्त दवा पिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि यह आयुर्वेद के ऋषि मुनियों के द्वारा वर्णित दिव्य योग है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास भी होता है। जैसे बच्चों के सुनने-समझने, बोलने आदि शक्तियों का विकास होता है बच्चों को सर्दी जुकाम मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। यह बच्चों की पाचन क्रिया को सम्यक करने में भी सहायक है। डॉ. अंजना शर्मा ने बताया कि स्वर्ण प्राशन बच्चों की स्मरण शक्ति तथा बुद्धि के विकास को गति प्रदान करता है। यह मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए विशेष लाभकारी है।

वैद्य दाऊ दयाल जोशी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आंचल प्रसूता यूनिट में महिलाओं, गर्भिणी प्रसूताओं तथा बच्चों के रोग निवारण की व्यवस्थाएं हैं। वही पंचकर्म यूनिट में जटिल रोग जोड़ों के दर्द आदि के निवारण की भी व्यवस्था है। साथ ही वृद्ध एवं पेंशनर्स महिला पुरुषों के रोग निवारण के लिए जिरियाट्रिक यूनिट भी कार्यरत है। जिला चिकित्सालय में क्षार सूत्र यूनिट में पाइल्स फिस्टूला, फिशर रोगों के निवारण की सुविधा भी सरकार ने उपलब्ध करवा रखी है। मानसिक रोगों में विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए योग प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाओं की स्ट्रेस मैनेजमेंट यूनिट जिला चिकित्सालय में संचालित है। इसका आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को लाभ लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.