लंका गेट रोड व अम्बेडकर सर्किल की इस समस्या के तुरंत समाधान का सभापति मधु नुवाल ने दिया आश्वासन
बूंदी। लंका गेट क्षेत्र के व्यापारी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष निरंजन जिंदल को ज्ञापन सौंपते हुए।

एनसीआई@बूंदी
लंका गेट व अम्बेडकर सर्किल क्षेत्र में फैली हुई गंदगी व पानी की समस्या से निजात दिलवाने की लंका गेट व्यापार मंडल की मांग से व्यापार मंडल के अध्यक्ष निरंजन जिंदल ने नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल व आयुक्त को अवगत कराया। इस पर उन्होंने इसके तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। महासंघ के प्रवक्ता माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी है।
लंका गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गौतम बंटी सहित क्षेत्रीय व्यापारियों ललित जैन, राजू श्री माल, नवल किशोर सोनी, सन्तोष कटारा, मनीष शर्मा, जाकिर हुसैन, नईमुद्दीन, जोधराज, रतन लाल, महावीर राठौड़, गणेश सेन, विजय स्वामी, हर्ष सोमानी व कालू कटारा ने लंका गेट रोड और अम्बेडकर सर्किल में फैली गंदगी और पानी की पुरानी समस्या को लेकर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष जिंदल को पत्र सौंपा। इसमें कहा गया था कि, इस समस्या की वजह से क्षेत्र में गंदे पानी और गंदगी का तालाब सा बन गया है। इससे क्षेत्र के दुकानदार भाइयों के अलावा वहां से दिन- रात गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों के निकलने से दिनभर गंदे पानी के छीटें दुकानों में जाते रहते हैं। व्यापारियों ने जिंदल से इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की। व्यापार महासंघ अध्यक्ष निरंजन जिंदल ने तत्परता दिखाते हुए सभापति मधु नुवाल व आयुक्त को समस्या से सम्बन्धित फोटो व पत्र देकर व्यापारियों की समस्या के समाधान की मांग की। इस पर सभापति ने लंका गेट व्यापार मंडल एवम् व्यापार महासंघ को इसका तुरंत समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
