देश के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन
जयपुर। वर्ष 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से पद्म श्री सम्मान हासिल करते हैं डॉ. अशोक पनगड़िया।
एनसीआई@जयपुर
कोरोना संक्रमण ने राजस्थान के चिकित्सा जगत को बड़ी क्षति पहुंचाई है। शुक्रवार को प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन हो गया। बताया गया है कि अस्पताल से घर पहुंच कर उन्होंने अंतिम सांस ली। पोस्ट कोविड समस्या से जूझ रहे डॉ. पनगड़िया पिछले काफी समय से वे हॉस्पिटल में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
डॉ. अशोक पनगड़िया कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे, लेकिन संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें कई अन्य परेशानियां शुरू हो गईं थीं। इसे देखते हुए उन्हें इएचसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी किडनी में दिक्कत आ चुकी थी। रोज डायलिसिस की जा रही थी, लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और फिर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
पद्मश्री समेत कई अवॉर्ड मिले
डॉ. पनगड़िया ने पद्मश्री समेत कई अवॉर्ड हासिल कर देश-दुनिया में राजस्थान का मान बढ़ाया था। केन्द्र की मेडिकल क्षेत्र की हाई लेवल काउंसिल में भी शामिल थे डॉ. पनगड़िया। डॉ. पनगड़िया पद्मश्री, डॉ बीसी रॉय अवॉर्ड, D.SC डिग्री समेत कई अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके थे।
