December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

अब किसान 31 अगस्त तक जमा करा सकेंगे फसली ऋण

अब किसान 31 अगस्त तक जमा करा सकेंगे फसली ऋण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में दी प्रस्ताव को मंजूरी

एनसीआई@जयपुर

कोरोना महामारी के चलते हर वर्ग बेहाल है। इसी बीच किसानों की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने फसली ऋण अदायगी में उन्हें राहत देने का फैसला किया है। इसमें रबी 2020-21 की अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।

8 जून को सीएमआर (मुख्यमंत्री निवास) पर हुई सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे सम्बन्धित प्रस्ताव को मंजूरी दी। यहां उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग ने इस वर्ष 16 हजार करोड़ रुपए के अल्पकालीन फसली ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा है।‌ इसमें से अब तक लगभग 2 हजार 550 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान 9.71 लाख और 220- 21 के दौरान 3.91 लाख किसानों को ऋण वितरण प्रक्रिया से जोड़ा गया है।‌ मुख्यमंत्री के इस निर्णय से इन सभी को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.