December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

आखिर नवजोत सिंह सिद्धू ने मारी बाजी, कैप्टन फेल

आखिर नवजोत सिंह सिद्धू ने मारी बाजी, कैप्टन फेल

एनसीआई@नई दिल्ली

तमाम विरोधों को दरकिनार कर आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में पार्टी की कमान नवजोत सिंह सिद्धू को ही सौंप दी। सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ 4 वर्किंग प्रेसिडेंट अर्थात कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस सम्बन्ध में पत्र जारी कर दिया है।

पंजाब कांग्रेस में बड़े संकट के बीच यह फैसला लिया गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए चार वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाए गए हैं। केसी वेणुगोपाल के पत्र में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला लिया है।

जिन नेताओं को को प्रदेश में वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है, उनमें संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल व कुलजीत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.