कोटा ऑटो यूनियन ने अपनी ‘ हर हाथ मददगार’ योजना से इस तरह की सदस्य की मदद
एनसीआई@कोटा
ऑटो यूनियन ने अपनी ‘हर हाथ मददगार’ योजना के तहत यूनियन के एक सदस्य के पुत्र की शादी के अवसर पर उसे 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता देकर बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।
यूनियन के सदस्य मोहम्मद हुसैन के पुत्र की शादी के मौके पर उनके घर यूनियन के सम्भागीय अध्यक्ष अनीस राईन व ऑटो यूनियन के दक्षिण अध्यक्ष भूपेन्द्र सक्सेना पहुंचे। इन्होंने मोहम्मद हुसैन को 10,000 रुपए की सहायता राशि भेंट की।
जानकारी के अनुसार यूनियन द्वारा शुरू की गई इस ‘हर हाथ मददगार’ योजना के तहत इससे पहले भी अपने सदस्यों को जन्म-मरण और शादी के अवसर पर इसी तरह सहायता दी जाती रही है।
