December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

मामी-भांजी का हनीट्रेप गेम: अश्लील विडियो बना करती थीं ब्लेकमेल, 10 लाख मांगे तो दो साथियों सहित गिरफ्तार, इनमें एक का पिता भी शामिल

मामी-भांजी का हनीट्रेप गेम: अश्लील विडियो बना करती थीं ब्लेकमेल, 10 लाख मांगे तो दो साथियों सहित गिरफ्तार, इनमें एक का पिता भी शामिल

एनसीआई@जयपुर

कराैली की कोतवाली पुलिस ने हनीट्रेप का एक बड़ा मामला उजागर करते हुए मुख्य साजिशकर्ता मामी-भांजी सहित दो सहयोगी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पिता-पुत्री भी शामिल हैं। मामी-भांजी लोगों को अपने जाल में फांस कर ब्लेकमेल करती थीं। उनके विडियो बनाकर रुपयों की डिमांड करती थीं। इन चारों आरोपियों से पूछताछ में कई वारदातों के खुलने की उम्मीद है।

एसपी मृदुल कच्छावा ने अनुसार, 11 जूलाई को करौली सायनाथ खिडिकया निवासी युवक ने कोतवाली थाने में प्रकाश मीना, रम्मू मीना तथा दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसने आरोपियों पर हनीट्रेप में फंसाकर विडियो वायरल करने व बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द के नेतृत्व में कोतवाल रामेश्वर दयाल मीना, यातायात प्रभारी टीनू सोगवाल, जिला स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल रविन्द्र सहित अन्य पुलिसकर्मी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी प्रकाश मीना, रम्मू लाल उसकी पुत्री व साले की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने गिरोह से संबंधित तमाम जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना प्रकाश मीना व मुख्य सहयोगी महिला से पूछताछ हुई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें हाईप्रोफाइल जिंदगी जीने तथा महंगे शौक करने के लिए पैसों की आवश्यकता थी। उनके पास कोई रोजगार नहीं होने के कारण शौक पूरे नहीं हो रहे थे। इस पर सभी ने मिलकर योजना बनाई और जल्द से जल्द पैसे कमाने के लिए हनीट्रेप का षड्यंत्र रचने लगे। वहीं इससे पहले हनीट्रेप का मामला सामने आने पर गठित टीम के सदस्यों ने आरोपियों द्वारा की जा रही 10 लाख रुपए की मांग का सत्यापन किया। फिर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर पीड़ित को आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान पर पैसे देने के लिए भेजा, वहीं से ये सभी पकड़े गए।

बड़े-बड़े व्यापारी थे निशाने पर

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले पैसे वाले लोगों को फंसाते थे। इसके लिए प्रकाश मीना पहले टारगेट के बारे में जानकारी करता। इसमें व्यापारी अधिक होते थे। योजना के अनुसार तब उस व्यापारी की दुकान पर महिला जाती और किसी बहाने मीठी-मीठी बात करके उसे अपना मोबाइल नम्बर दे आती। फिर धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू होकर मुलाकातों में बदल जाता। बाद में यही मुलाकात षड्यंत्र का रूप ले लेती। इसमें महिला सम्बन्धित व्यक्ति के साथ अश्लील वीडियो बनाती। उसके बाद चारों आरोपी उसे विडियो वायरल करने की धमकी देते और पैसों की मांग करते ।
बेटी तक को शामिल कर लिया साजिश में

मुख्य आरोपी प्रकाश मीना ने जल्दी पैसे कमाने के लिए यह योजना बनाई थी। इस योजना में उसने रम्मू लाल मीना को शामिल कर लिया। साथ ही, रम्मू की बेटी और साले की पत्नी का सहयोग लिया। प्रकाश मीना और रम्मू के साले की पत्नी के बीच अच्छी दोस्ती भी इसकी एक वजह रही।

कई वारदातों में हो सकता है हाथ

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के अनुसार हनीट्रेप में इस गिरोह ने कई लोगों को फंसाया है। दिक्कत यह है कि इनमें से किसी भी व्यक्ति ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। इनमें बर्तन, टेंट, कपडे़ के व्यापरी भी शामिल हैं। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने कहा है कि कोई भी पीडित व्यक्ति शिकायत कर सकता है, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.