December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर व्यापार महासंघ ने किया जिला कलक्टर आशीष गुप्ता का अभिनंदन

एनसीआई@बूंदी

जिला कलक्टर आशीष गुप्ता के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो जाने पर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। व्यापार महासंघ ने गुप्ता को सफलता पूर्वक यह कार्यकाल पूरा करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

महासंघ के प्रवक्ता माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष निरंजन जिंदल ने कहा कि जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने जिस बेहतरीन ढंग से जिले में कोविड जैसी महामारी पर काबू पाया, वह अपने आप में बेहतरीन मिसाल है। जिंदल ने टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल जाने पर भी गुप्ता को बधाई दी। इस पर जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि व्यापार महासंघ बूंदी के सदस्यों ने इस कोरोना काल में कंधे से कंधा मिलाकर प्रशासन का सहयोग किया है, वह काबिले तारीफ है। इस टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट से बूंदी में पर्यटन बढ़ने के साथ यहां के काफी युवाओं को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर व्यापार महासंघ के सलाहकार मौजी नुवाल, संरक्षक विमल कुमार अग्रवाल,सचिव जसविंदर सिंह जस्सी, सह सचिव कमलेश गौतम बंटी, उपाध्यक्ष हरीश कुमार बिलोची, अनिल चौबीसा व मनीष वरियानी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.