December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान : दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए अगस्त में लग सकती है आचार संहिता

राजस्थान की दो विधानसभा सीटों उदयपुर की वल्लभनगर और प्रतापगढ़ की धरियावद में विधानसभा उपचुनाव (Rajasthan Bypolls 2021) को लेकर 15-20 अगस्त के बीच उप चुनाव की घोषणा होने की सम्भावना

एनसीआई@जयपुर

राज्य की दो विधानसभा सीटों उदयपुर की वल्लभनगर और प्रतापगढ़ की धरियावद में विधानसभा उपचुनाव (Rajasthan Bypolls 2021) को लेकर 15-20 अगस्त के बीच उप चुनाव की घोषणा हो सकती है। इस उप चुनाव को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत और धरियावद से भाजपा विधायक गौतम मीणा का कोरोना से निधन हो गया था। इसके चलते दोनों सीटों पर उप चुनाव होने हैं। वल्लभनगर सीट पर 6 महीने का समय बीत चुका है। वहीं, धरियावद में 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में इन सीटों पर उप चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

धरियावद

मतदाताओं की संख्या-257155, पुरुष-129753, महिला-127402
सर्विस वोटर-8, पुरुष-7, महिला-1
मतदान केंद्र- शहरी-0, ग्रामीण-302
2018 में मतदान प्रतिशत-78.32
2019 लोकसभा में मतदान प्रतिशत-73.83

वल्लभनगर

मतदाताओं की संख्या-252716, पुरुष-128549, महिला-124167
सर्विस वोटर-93, पुरुष-89, महिला-4
मतदान केंद्र- शहरी-22, ग्रामीण-261
2018 में मतदान प्रतिशत-76.31
2019 लोकसभा में मतदान प्रतिशत-67.47

निर्वाचन विभाग (Election Department) ने कार्मिकों को प्रशिक्षण, मतदाता सूचियों को तैयार करने और ईवीएम की चेकिंग का काम शुरू दिया है। अब माना जा रहा है कि सितम्बर तक आयोग चुनाव करवा सकता है। निर्वाचन विभाग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों, मतदाता सूचियों को तैयार करने सहित अन्य निर्देश दे दिए हैं, ताकि कोरोना काल में नियमों का पालन करते हुए चुनाव करवाए जा सकें। भारत निर्वाचन आयोग को भी निर्वाचन विभाग के अधिकारी कोरोना सहित अन्य रिपोर्ट भेज रहे हैं। कोरोना के केसों की स्थिति को देखते हुए आयोग भी चुनाव कराने को लेकर तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.