March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा जिले के 8 गांवों सहित 11 जिलों के 85 गांव अभावग्रस्त घोषित

कोटा जिले के 8 गांवों सहित 11 जिलों के 85 गांव अभावग्रस्त घोषित

एनसीआई@जयपुर

राज्य सरकार ने वर्ष 2020-21 में ओलावृष्टि से खराबा होने की नियमित गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर 11 जिलों के 85 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है।

आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार ने बताया कि इनमें अलवर जिले का एक, बाड़मेर के 2, बीकानेर के 4, भरतपुर के 9, चित्तौड़गढ़ के 2, चूरू के 2, हनुमानगढ़ के 19, झुंझुनू के 28, कोटा के 8, सवाई माधोपुर के 6 व टोंक जिले के 4 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। यह प्रावधान ऎसे प्रभावित गांवों में इस अधिसूचना के प्रकाशित होने से 30 सितम्बर, 2021 तक लागू रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.