अमिता बिरला ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ किए लकड़ेश्वर महादेव के दर्शन (वीडियो)
हरीश आचार्य@बूंदी
लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता बिरला शुक्रवार को कोटा से एक बस में जन-जन की आस्था के केन्द्र लकड़ेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंचीं। यह प्राचीन मंदिर हिंडोली क्षेत्र में स्थित है। इस दौरान उनके साथ कई भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता भी थीं।
अमिता बिरला ने यहां महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से महादेव की पूजा-अर्चना की। इसमें उन्होंने भगवान से देश व प्रदेश में सुख-समृद्धि व खुशहाली कायम रखने की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व बूंदी शहर अध्यक्ष सुरेश अग़वाल व पार्षद सरोज अग्रवल के अलावा कई महिला मोर्चा कार्यकर्ता भी रहीं।
विशेष: अमिता बिरला के लकड़ेश्वर महादेव के दर्शन करते समय के अन्य वीडियो देखने के लिए कृपया हमारे YouTube channel— News Chakra India पर विजिट करें।
