किसानों के लिए अच्छी खबर: विशेष गिरदावरी 30 अगस्त तक करनी होगी पूरी
एनसीआई@बूंदी
जिले में गत दिनों अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण हुए फसल खराबे को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर विशेष गिरदावरी कराई जा रही है। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने सम्बन्धित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विशेष गिरदावरी का कार्य 30 अगस्त तक पूरा कर लें, ताकि राज्य सरकार को नियत समय पर रिपोर्ट भेजी जा सके। इससे क्षति के लिए मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
