December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

पाक के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को ट्रोल कर रहे लोगों को नीरज चोपड़ा ने फटकारा

पाक के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को ट्रोल कर रहे लोगों को नीरज चोपड़ा ने फटकारा

Neeraj Chopra with Arshad Nadeem (file photo)

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

टोक्यो ओलम्पिक 2021 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास बनाने वाले नीरज चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम द्वारा उनके जैवलिन को लेने की बात कही थी। इस पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ। अाज गुरुवार को नीरज चोपड़ा ने इस विवाद पर सफाई दी और लोगों से बिना वजह इस मामले को तूल ना देने को कहा।

ट्विटर पर विडियो जारी कर नीरज चोपड़ा ने कहा कि थ्रो फेंकने से पहले हर कोई अपना जैवलिन वहां रखता है। ऐसे में कोई भी प्लेयर वहां से जैवलिन उठा सकता है और अपनी प्रेक्टिस कर सकता है। ये एक नियम है, जिसमें कोई भी बुराई नहीं है।

नीरज चोपड़ा ने कहा कि अरशद अपनी प्रेक्टिस कर रहा था, फिर मैंने अपना जैवलिन मांगा। नीरज ने कहा कि मेरा सहारा लेकर कई लोग इसे मुद्दा बना रहे हैं, ऐसा ना करें। खेल सभी को मिलकर चलना सिखाता है। सभी खिलाड़ी आपस में प्यार से रहते हैं तो कोई भी बात ऐसी ना कहें, जिससे हमको ठेस पहुंचे।

यह है पूरा विवाद

दरअसल, नीरज चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह टोक्यो ओलम्पिक 2021 के फाइनल में अपना थ्रो करने जा रहे थे, तब उनका जैवलिन अरशद नदीम के पास था। मतलब यह कि पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर उस वक्त नीरज चोपड़ा के जैवलिन से प्रेक्टिस कर रहे थे।

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें नीरज चोपड़ा थ्रो फेंकने से पहले अरशद नदीम से अपना जैवलिन लेते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी विडियो के बाद लोगों ने अरशद नदीम पर चीटिंग करने के आरोप लगाए थे और उनको लेकर लगातार गलत बयानबाजी की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.