पुरुषोत्तम पारीक को कर्मचारी संयुक्त महासंघ में अब नई जिम्मेदारी मिली

एनसीआई@बूंदी
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ बूंदी के जिला अध्यक्ष पद से पुरुषोत्तम पारीक ने त्यागपत्र दे दिया है। अब वे महासंघ के संरक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पारीक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ प्रदेश कार्यसमिति के निर्देशानुसार अब सत्यवान शर्मा जिला अध्यक्ष ,राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी संघ बूंदी को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ बूंदी का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वे शीघ्र अपनी कार्यकारिणी घोषित कर प्रदेश नेतृत्व को सूचित करेंगे।

इसी क्रम में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष लीलाधर मिश्रा को जिला संघर्ष समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।
पारीक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आयुदान सिंह कविया, प्रदेश महामंत्री तेज सिंह राठौड़, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष केके गुप्ता व प्रदेश संघर्ष समिति के संयोजक महावीर शर्मा से इस सम्बन्ध में स्वीकृति मिल गई है।
