December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी महिला की डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत

वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी महिला की डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत

महिला पहले से ही चल रही थी बीमार, अभी फेफड़ों में संक्रमण भी था, परिवार के 6 अन्य सदस्य भी संक्रमित, इनमें से 2 में भी मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट, हालत स्थिर

एनसीआई@मुम्बई

मुम्बई में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत हो गई है। बीएमसी के मुताबिक, यह महिला 63 साल की थी। इस पर बड़ी बात यह है कि वह वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी थीं। साथ ही उनकी ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं थी। हालांकि, उनके फेफड़ों में संक्रमण होने की जानकारी मिली है। यह भीबताया वह गया है कि कोरोना संक्रमित होने के पहले से ही वह बीमार थीं।
यह महिला 21 जुलाई को संक्रमित हुईं थीं और 27 जुलाई को उनकी मौत हो गई। बीएमसी को महिला की जो जीनोम सीक्वेंस रिपोर्ट मिली है, उसमें उन्हें डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

परिवार के 6 सदस्य भी संक्रमित

इस मामले में अब बड़ी चिंता की बात यह है कि मृतक महिला के परिवार के 6 सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हैं‌। इनमें से भी दो में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। हालांकि, इन दोनों की हालत ठीक है. जबकि परिवार के 4 अन्य सदस्यों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से दूसरी मौत

महाराष्ट्र में अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट से 2 मौतें दर्ज की गई हैं। इससे पहले रत्नागिरी में 80 साल की महिला की कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी। वह राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत का पहला मामला था। यह महिला भी अन्य बीमारियों से संक्रमित थीं।

राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 65 केस मिले

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के अब तक 65 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, मुम्बई में अब तक 11 केस मिले हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट को भारत सरकार पहले ही वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.