टोक्यो ओलम्पिक: नीरज चोपड़ा ने आखिर भारत को दिला दिया गोल्ड
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का रहा। भारत का ओलम्पिक एथलेटिक्स में ये पहला मेडल है। वहीं, ओलम्पिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। बीजिंग ओलम्पिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।
