December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

Whatsapp के तीन नए फीचर्स से यूजर्स खुश, आप भी जानिए और करें ट्राई

Whatsapp के तीन नए फीचर्स से यूजर्स खुश, आप भी जानिए और करें ट्राई

वॉट्सएप ने कुछ समय पहले एक नया अपडेट जारी किया है, जिससे वॉट्सएप यूजर्स को काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है, आइए आप भी जानें क्या हैं ये फीचर्स…

एनसीआई@नई दिल्ली/सेन्ट्रल डेस्क

वॉट्सएप विश्व की सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग एप्स में से एक है। चेटिंग से लेकर ऑडियो-विडियो कॉल्स तक, इस पर सब सम्भव है। हाल ही में, वॉट्सएप ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिसने वॉट्सएप को पूरी तरह बदलकर रख दिया है।

कॉल्स में अपने आप जुड़ पाना

इस अपडेट से पहले वॉट्सएप पर होने वाली कॉल्स में दोबारा जुड़ने के लिए कॉल काटकर फिर शुरू करनी पड़ती थी। अब इस नए फीचर में अगर आपको कॉल की शुरुआत में ऐड किया गया है और उसके बाद अगर आपकी कॉल कट भी जाती है या आप कॉल मिस कर देते हैं, तब भी आप उस कॉल में कभी भी जुड़ सकते हैं। गूगल मीट और ज़ूम के फीचर से मिलता हुआ यह फीचर वॉइस और विडियो कॉल्स दोनों के लिए है।

एंड्रॉयड – iOS – एंड्रॉयड

कोई भी इंसान जो एंड्रॉयड से iOS में या iOS से एंड्रॉयड पर शिफ्ट होना चाहता है तो उसे इस बात का डर रहता है कि कहीं उसके वॉट्सएप का डाटा उड़ न जाए। वॉट्सएप के इस अपडेट में यूजर्स की इस समस्या का भी समाधान हो गया है। वॉट्सएप के नए स्मार्ट स्विच फीचर से आप अपनी फाइल्स और चैट हिस्ट्री को बेकअप भी कर पाएंगे और किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में ट्रांसफर भी कर सकेंगे।

फोटोज-विडियोज़ को केवल एक बार देख पाना

स्नेपचेट की तरह अब वॉट्सएप पर भी अगर आप किसी भी फोटो या विडियो को इस फीचर के साथ किसी को भेजते हैं, तो सामने वाला उसे केवल एक बार देख सकेगा, वह दोबारा नहीं खुलेगा। किसी भी फोटो या विडियो को सलेक्ट करने पर भेजने से पहले व्यू वन्स का ऑप्शन आएगा, जिसे अगर आपने चुन लिया तो फिर सामने वाला व्यक्ति इसे एक बार के बाद नहीं देख सकेगा।

ऐसे और भी कई फीचर्स हैं जो वॉट्सएप के नए अपडेट में देखे जा सकते हैं। ये फीचर अब सभी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

‌साभार-zee News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.