देसी कम्पनी Raft Motors का कमाल: लॉन्च किया सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
एनसीआई@नई दिल्ली
देसी कम्पनी Raft Motors ने मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर INDUS NX को लॉन्च किया है। कम्पनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो सिंगल चार्ज में सबसे ज़्यादा दूरी तय करता है। इस दावे के अनुसार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर से ज़्यादा रेंज ऑफ़र करता है। इसके साथ ही इस स्कूटर पर कम्पनी ने 1 लाख किलोमीटर की वारंटी ऑफर की है। इस स्कूटर को डुअल बैटरी ऑप्शन और 10 Amps Fast चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। Raft के लेटेस्ट Indus NX स्कूटर में नेक्स्ट जेनेरेशन फीचर जैसे रिवर्स गियर, थेप्ट अलार्म, की-लेस स्टार्ट, रिमोट लॉकिंग, स्टायलिश डिस्क ब्रेक, चाइल्ड सेफ पार्किंग जैसे फीचर दिए गए हैं। यहां हम आपको Raft Motors के लेटेस्ट पेशकश INDUS NX इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Raft INDUS NX की कीमत
Raft Motors ने इलेक्ट्रिक स्कूटर INDUS NX को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट पोर्टेबल 48V65Ah Lithium-Ion बैटरी के साथ पेश किया है, जो सिंगल चार्ज में 156 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मुम्बई में एक्स शो रूम कीमत 1,18,500 रुपए है।
दूसरा वेरिएंट नॉन-रिमूएबल 48V135Ah Battery के साथ पेश किया गया है, जो सिंगल चार्ज में 324 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। इस वेरिएंट की मुम्बई में एक्स शोरूम कीमत 1,91,976 रुपए है। वहीं इस स्कूटर का टॉप वेरिएंट डुअल-बैटरी ऑप्शन के साथ आता है जिसकी कैपेसिटी 9.6KWH है, जो सिंगल चार्ज में 480+KMS तक की रेंज ऑफर करता है। इस स्कूटर की एक्स शो-रूम कीमत 2,57,431 रुपए है।
Raft INDUS NX फीचर्स
-रिवर्स गियर
-थेप्ट अलार्म
-की-लेस स्टार्ट
-रिमोट लॉक
-स्टायलिश डिस्क ब्रेक
-चाइल्ड सेफ पार्किंग
Raft Motors के भारत में क़रीब 550 शहरों में डीलरशिप है। कम्पनी का कहना है कि वह 2022 मार्च तक भारत के हर शहर में अपने शोरूम शुरू करेगा। इसके साथ ही कम्पनी 2023 मार्च तक हर देश में अपनी उपस्थिति बनाएगी। राफ्ट मोटर्स ने देश भर में डीलरशिप के लिए आवेदन भी मांगे हैं। इसके साथ ही कम्पनी ने कुछ दिनों पहले फ़ोर्ड के कर्मचारियों और डीलरों को मौक़ा देने की पेशकश भी की थी। Raft इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ-साथ कंज्यूमर प्रोडक्ट भी बनाती है। कम्पनी एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, हाई-फाई काराओकी साउंड सिस्टम जैसे प्रोडक्ट भी लॉन्च कर चुकी है।
