December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 वार्ड पंचों के लिए होंगे उप चुनाव

एनसीआई@बूंदी

राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर ने पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आशीष गुप्ता ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार बूंदी जिले की ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे 16 वार्ड पंचों के पदों के उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 22 सितम्बर को सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 23 सितम्बर को अपराह्न 3.00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सम्बंधित मतदान केन्द्रों पर 28 सितम्बर को सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होंगे। मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना होगी।

यहां होंगे चुनाव

पंचायत समिति बूंदी की ग्राम पंचायत उलेड़ा में वार्ड 4, खटकड़ में 6, गरड़दा में 13 तालेड़ा की लाम्बाखोह में 10, खड़ीपुर में 4 व डाबी में 15, केशवरायपाटन की रोटेदा के वार्ड 2 एवं 10, सुनगर में 8, मायजा में 9, लेसरदा में 5 व चडी में 4, हिंडोली की आकोदा में 4, खेरखटा में 3 व छाबड़ियों का नयागांव में 5 व डाबेटा में वार्ड संख्या 10 में चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.