December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

जन्मदिन पर सीए ने किया सुसाइड: 6 महीने पहले भी फंदे पर लटक गया था, परिवार ने बचाया, अब अकेला छोड़ा तो दे दी जान

जन्मदिन पर सीए ने किया सुसाइड: 6 महीने पहले भी फंदे पर लटक गया था, परिवार ने बचाया, अब अकेला छोड़ा तो दे दी जान

एनसीआई@डूंगरपुर

आसपुर निवासी 27 वर्षीय सीए मनीष सिंधी ने शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच किसी समय अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मनीष का रविवार को जन्मदिन था। उसने 6 महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, मगर तब परिवार ने उसे बचा लिया था। उस घटना के बाद पहली बार परिवार ने मनीष को अब अकेला छोड़ा तो उसने जान दे दी। इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक मनीष के माता-पिता और दो बहनें गुजरात के वडोदरा गए हुए थे। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही उनकी हालत खराब हो गई। वे तुरंत डूंगरपुर के लिए रवाना हो गए। शव पंखे से लटका हुआ मिला था। पुलिस परिजन के आने के बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर जाएगी। दो दिन पहले ही परिवार मनीष को घर में अकेला छोड़कर गया था।

सुबह नौकरानी के आने पर दरवाजा नहीं खोला

घर में काम करने वाली नौकरानी संतोष सुबह आई और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। इस पर वहां पड़ोसी अरविंद सिंह आदि पहुंचे। इन्होंने भी आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खोलने पर जाली को तोड़कर अंदर घुसे। अंदर कमरे में देखा तो मनीष फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना की सूचना पाकर आसपुर थानाधिकारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मनीष के परिजन से सम्पर्क कर घटना के बारे में बताया। हादसे के समय मनीष घर में अकेला था। उसके पिता नरेंद्र सिंधी (40) अपनी पत्नी दीपिका सिंधी व दो बेटियों धारवी व नैना के साथ दो दिन पहले ही गुजरात के वडोदरा में गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.