चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री
एनसीआई@नई दिल्ली
लम्बी कशमकश के बाद आखिरकार पंजाब के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया। इस जिम्मेदारी को विधायक चरणजीत सिंह चन्नी सम्भालेंगे। ये केप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में केबिनेट मंत्री थे।
हरीश रावत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुना गया है और वह पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसी के साथ पंजाब को पहला दलित मुख्यमंत्री मिल गया है। भारी उलटफेर के बीच चरणजीत सिंह चन्नी के लिए मुख्यमंत्री का रास्ता साफ हुआ है।
