दिल्ली के कोर्ट में गैंगवार: जज के सामने गैंगस्टर जीतेन्द्र गोगी को गोलियों से भूना, पुलिस ने दोनों हमलावरों को मार डाला(वीडियो)
एनसीआई@नई दिल्ली
देश की राजधानी के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को पेशी पर आए एक गैंगस्टर की दूसरी गैंग के 2 बदमाशों ने जज के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की स्पेशल सेल की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश भी मारे गए। इस गोलीबारी में तीन-चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी कोर्ट में पेशी पर आया हुआ था। तभी वहां दो बदमाश वकील की ड्रेस में आए। इन्होंने जज के सामने ही गोगी को गोलियों से भून दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पर पुलिस की स्पेशल सेल के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दोनों बदमाशों को भी मौके पर ढेर कर दिया। हमलावर बदमाश टिल्लू गैंग के बताए गए हैं। इन्होंने कोर्ट के कमरा नम्बर 207 में जज गगनदीप सिंह के सामने इस वारदात को अंजाम दिया।
