जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल ने बूंदी जिलाध्यक्ष पद पर कलीमुद्दीन अंसारी तथा जिला महासचिव पद पर धीरज कुमार शर्मा को मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों को जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन नियुक्तियों पर स्थानीय पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।
जार के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी ने कहा है कि वे प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पत्रकार साथियों के साथ मिलकर इसे मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
अंसारी और शर्मा की नियुक्ति पर वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा शंकर शर्मा, अंचल राठौर, अश्वनी शर्मा, संदीप व्यास, नारायण मंडोवरा, निरंजन लड्ढा आदि ने खुशी का इज़हार किया है।