December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

लेडी कांस्टेबल हो गई गिरफ्तार: आरपीएस के साथ बनाए थे 50 वीडियो, जयपुर में हुई थी दोस्ती, स्टेटस देख भाई-भाभी ने किया था कॉल

लेडी कांस्टेबल हो गई गिरफ्तार: आरपीएस के साथ बनाए थे 50 वीडियो, जयपुर में हुई थी दोस्ती, स्टेटस देख भाई-भाभी ने किया था कॉल

एनसीआई@जयपुर

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने निलंबित आरपीएस हीरालाल सैनी की गिरफ्तारी के बाद रविवार को महिला कॉन्स्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया। चाइल्ड पोर्नोग्राफी और पॉक्सो एक्ट में यह कार्रवाई हुई है। एसओजी उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। हीरालाल सैनी को 17 सितम्बर तक रिमांड पर लिया गया है।

सस्पेंडेड आरपीएस हीरालाल सैनी से पूछताछ में सामने आया कि उसकी महिला कॉन्स्टेबल से जयपुर में पोस्टिंग के दौरान ही दोस्ती हुई थी। जांच में पता लगा कि वीडियो 10 जुलाई को बनाया गया था। उसी दिन कॉन्स्टेबल के बच्चे का जन्मदिन था। दोनों ने बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पुष्कर वेस्टर्न रिसॉर्ट एंड स्पा सेंटर बुक किया था। ये दोनों रिसॉर्ट में दो दिन तक रुके थे। इन्होंने रिसॉर्ट व स्विमिंग पूल में 50 वीडियो बनाए थे। खास बात है कि रिसॉर्ट को पुष्कर के थानाधिकारी राजेश मीणा ने बुक कराया था। अजमेर एसपी ने राजेश मीणा को भी कारण बताओ नोटिस दिया है।

हीरालाल सैनी जयपुर कमिश्नरेट के अलावा सीकर में फतेहपुर, कोतवाल व नेछवा में थानाधिकारी रह चुका है। वह मूलत: झुंझुनूं के बड़ागांव का रहने वाला है। फिलहाल सीकर के नवलगढ़ रोड पर मकान बना रखा है। एसओजी की पूछताछ में पता लगा कि हीरालाल सैनी व महिला कॉन्स्टेबल के 2016 से गहरे सम्बन्ध थे।

कॉन्स्टेबल भी जयपुर में कालवाड़ इलाके में ही रहती थी। हीरालाल सैनी जयपुर कमिश्नरेट में कार्यरत था। तब महिला कॉन्स्टेबल हीरालाल के ऑफिस में पोस्टेड थी। तभी दोनों के बीच में नजदीकी बढ़ने लगीं थीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीकर में भी हीरालाल के कई महिला कॉन्स्टेबल से सम्बन्ध रह चुके हैं।

9 जुलाई को जयपुर, 10 को पुष्कर गए

जांच में सामने आया कि हीरालाल 9 जुलाई को जयपुर में महिला कॉन्स्टेबल के साथ ही था। 10 जुलाई को कॉन्स्टेबल के बच्चे का जन्मदिन था, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए वे पुष्कर के एक रिसॉर्ट में गए थे। दोनों स्पा सेंटर में 10 जुलाई को 10 बजे से लेकर 11 जुलाई की सुबह तक रुके।

रिसॉर्ट में सजावट के लिए गुब्बारे मंगवाए गए थे। ये गुब्बारे वीडियो के स्विमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनके 50 से अधिक वीडियो बनाए गए थे। एसओजी ने पुष्कर में जाकर स्पा सेंटर का निरीक्षण कर रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया है। हालांकि रिकॉर्ड में बच्चे की एंट्री नहीं की गई है।

आरपीएस हीरालाल ने रिसोर्ट में भी दिखाई धौंस

जांच में सामने आया है कि हीरालाल पुष्कर के रिसॉर्ट में भी कर्मचारियों को धौंस दिखाते रहे थे। पहले उन्होंने पहचान पत्र भी देने से मना कर दिया था। बाद में कर्मचारियों ने किसी तरह से बात कर आईडी ली थी। पुष्कर के थानाधिकारी राजेश मीणा ने उनके लिए कमरा 502 बुक करवाया था। 11 जुलाई को चेक आउट करने पर करीब 16 हजार रुपए का बिल भी हीरालाल ने ही दिया था।

वीडियो को गलती से स्टेटस बनाया, भाई-भाभी ने कॉल कर बताया

पुष्कर से लौटकर कॉन्स्टेबल वीडियो को अलग फोल्ड़र में सेव कर रही थी। मगर गलती से ये वीडियो स्टेटस पर लग गए थे। उसे करीब 13 मिनट के बाद इस बात का पता लगा था,मगर तब तक उसके काफी रिश्तेदार व मित्र वीडियो को देख चुके थे। लोगों ने वीडियो सेव भी कर लिए थे। कॉन्स्टेबल के भाई व भाभी ने उसे फोन कर स्टेटस लगाने की बात बताई। तब जाकर उसने वीडियो डिलीट किए थे।

महिला कॉन्स्टेबल बच्चे के साथ जयपुर में ही रह रही थी। पति को जब वीडियो की बात पता लगी तो उसने नागौर के चितावा थाने में शिकायत दी थी। शिकायत दर्ज नहीं करने को लेकर इस मामले में अब तक 6 पुलिस अधिकारी सस्पेंड हो चुके हैं और दो को नोटिस दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.