December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राज्य स्तरीय ‘बाबू अधिकार महारैली’ के लिए ऑफिस दर ऑफिस साधा सम्पर्क

एनसीआई@बूंदी

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर जयपुर में 15 सितम्बर को प्रस्तावित ‘बाबू अधिकार महारैली’ को सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष चंदन पंचोली के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित आधा दर्जन से अधिक कार्यालयों में सम्पर्क साधा गया। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारियों को रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुुंचने के लिए पीले चावल देकर न्यौता दिया।

जिलाध्यक्ष पंचोली ने बताया कि महारैली में बूंदी जिले से शत-प्रतिशत मंत्रालयिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला परिषद, राज्य बीमा, शिक्षा विभाग, बूंदी तहसील, चिकित्सा विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क, वन विभाग, खनिज विभाग, पुलिस विभाग, कॉलेज शिक्षा व रजिस्ट्रार कार्यालयों में सम्पर्क किया। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने प्रस्तावित महारैली में शत-प्रतिशत संख्या में पहुंचने के लिए आश्वस्त किया।

पंचौली ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारियों का 11 सूत्रीय मांग पत्र लम्बे समय से सरकार की उदासीनता के कारण लम्बित है। इससे कर्मचारियों में जोरदार आक्रोश व्याप्त है। जिले के मंत्रालयिक कर्मचारी 15 सितम्बर को जयपुर में बाइस गोदाम पुलिया से सिविल लाइन्स फाटक मुख्यमंत्री के निवास तक निकलने वाली ‘बाबू अधिकार महारैली’ में शामिल होंगे।
इस दौरान शिवराज सैनी, राजकुमार शर्मा, सतीश शर्मा, दीपक गौड़, दीपक राठौर, अमित शर्मा, ओम प्रकाश प्रजापत आदि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.