December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

रीट अभ्यर्थियों को आवागमन और आवास की मिलेगी नि:शुल्क सुविधा, संस्थाएं संभालेंगी भोजन का जिम्मा

रीट अभ्यर्थियों को आवागमन और आवास की मिलेगी नि:शुल्क सुविधा, संस्थाएं संभालेंगी भोजन का जिम्मा

एनसीआई@बूंदी

अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन एवं आवास की निःशुल्क व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। भोजन व्यवस्था विभिन्न संगठनों की ओर से की जाएगी। जिला कलेक्टर रेणु जयपाल ने बताया कि कोई अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र तक आने जाने के लिए परेशान ना हो तथा भूखा ना रहे, इसी मंशा से राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों तथा यहां से अन्य स्थानों के लिए परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारियों को आवागमन एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए और कहा कि इन व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जिला कलक्टर ने बताया कि अभ्यर्थियों को भोजन के पेकेट वितरण का कार्य स्थानीय प्रशासन, नगर निकाय द्वारा अपने स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने इन व्यवस्थाओं की सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

बूंदी शहर में 16 स्थानों पर आवास एवं भोजन के प्रबंध

नगर परिषद आयुक्त महावीर सिंह ने बताया कि शहर में 16 स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से अभ्यर्थियों के ठहराव एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। इसी तरह जिले के अन्य भागों में भी स्थानीय निकायों के स्तर पर ये प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.