गेंडोली राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के वैद्य रघुनंदन मोदी की सड़क दुर्घटना में मौत
एनसीआई@बूंदी
राजकीय आयुर्वेद औषद्यालय, गेंडोली के वैद्य रघुनंदन मोदी की आज सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रघुनंदन मोदी सुबह बाइक पर कोटा से गेण्डोली आ रहे थे। रास्ते में कुआं गांव के पास सड़क पर बैठे मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक फिसल जाने से उन्हें गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
