December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शास्त्री जी को याद किया, श्रद्धा सुमन अर्पित किए

एनसीआई@कोटा

कायस्थ समाज के रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती पर आज 2 अक्टूबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोटा की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन भटनागर के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने स्टेशन पर शास्त्री पार्क स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वहीं, शाम 4 बजे महावीर नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां प्रारम्भ में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के नेतृत्व में शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष नितिन भटनागर ने बताया कि संगोष्ठी में लाल बहादुर शास्त्री जी से जुड़े प्रेरक प्रसंगों, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

प्रदेश कार्यालय मंत्री मयूर सक्सेना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सभी जिलों में शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।‌ कोटा में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश नवाब, प्रदेश सचिव सुनील भटनागर व प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ के अलावा जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर व संदीप नारायण माथुर, कोमल स्वरूप भटनागर, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, लवलेश सक्सेना, विनोद सक्सेना, विजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर सक्सेना, कमल कुलश्रेष्ठ, सुरेश माथुर, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ऋषि माथुर के अलावा हिमांशु, पीयूष सनी भटनागर, शुभम, यथार्थ सक्सेना आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.