December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

आर्यन खान सहित उनके दोनों साथियों को भी मिली मुम्बई हाईकोर्ट से जमानत

आर्यन खान सहित उनके दोनों साथियों को भी मिली मुम्बई हाईकोर्ट से जमानत

एनसीआई@मुम्बई

प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान सहित उसके दोनों साथियों को भी आज 26 दिन बाद मुम्बई हाईकोर्ट से जमानत दे दी गई। हालांकि आज उनकी रिहाई सम्भव नहीं है। अगर कल इस जमानत के ऑर्डर जेल में पहुंच सके, तभी उनकी रिहाई हो पाएगी।

उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को इन तीनों को एनसीबी ने क्रूज ड्रग पार्टी मामले में गिरफ्तार किया था। आर्यन के दो अन्य गिरफ्तार साथियों में अरबाज मर्चेंट व मुनमुन धामेचा भी शामिल हैं। हाईकोर्ट ने इनकी जमानत का आदेश शाम 5 बजने के कुछ मिनट पहले ही सुनाया, जबकि 5:00 बजे के पहले तक जमानत का ऑर्डर जेल के बाहर लगे डिब्बे में पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद ही उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.