December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक फिर एनसीबी की रिमांड पर सौंपा

आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक फिर एनसीबी की रिमांड पर सौंपा

एनसीआई@मुम्बई

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित तीन जनों को किला कोर्ट अदालत ने आज लम्बी सुनवाई के बाद एनसीबी को आगे फिर अक्टूबर तक की रिमांड पर सौंप दिया। जमानत दे दी।

एनसीबी ने अदालत से आर्यन खान की 11 अक्टूबर तक रिमांड मांगी थी। सूत्रों का कहना है कि आर्यन के फोन से ड्रग्स रखने की तस्वीरें मिलीं हैं। इन्हें बेहद चौंकाने वाली तस्वीरें करार दिया जा रहा हैइससे उनके बड़े ड्रग्स रैकेट में शामिल होने का शक है।

वहीं, आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने तर्क दिया था कि आर्यन उस पार्टी में स्पेशल गेस्ट थे। उन्होंने उसमें शामिल होने के लिए किसी को कोई पैसा नहीं दिया ना ही किसी से कोई पैसा लिया। मानशिंदे का यह भी कहना था कि उनके पास से कुछ भी नहीं मिला है। आर्यन के दोस्त से 6 ग्राम चरस मिली थी, इससे आर्यन का कुछ लेना-देना नहीं।

मजिस्ट्रेट ने वकील मानशिंदे के तर्कों पर एक बेहद दिलचस्प टिप्पणी की कि, ऐसा लगता है मानशिंदे पुलिस हिरासत चाहते हैं, वहीं जमानत के लिए बहस भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.