गोविंद सिंह डोटासरा बने राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संगठन के अध्यक्ष, 11 पुरुष व महिला उपाध्यक्ष भी चुने गए
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, राज्य संगठन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष (पुरुष/महिला) पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को अध्यक्ष चुना गया है।राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, राज्य मुख्यालय की एक विज्ञप्ति में राज्य सचिव रवि नन्दन भनोत ने यह जानकारी दी है।
विज्ञप्ति के अनुसार इसमें अक्षय त्रिपाठी, अभय सिंह शेखावत, आत्माराम टीबड़ा, घनश्याम ओझा, डॉ. रूपराज भारद्वाज व सुरेश सिंह रावत को उपाध्यक्ष (पुरुष) चुना गया है। वहीं डॉ. ओम कुमारी गहलोत, मिथिलेश शर्मा, शारदा जायसवाल, सुमन शृंगी व विमला मेघवाल को उपाध्यक्ष महिला चुना गया है।
