December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

व्यापार महासंघ बूंदी ने जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन, कई महत्वपूर्ण मांगें की तो सुझाव भी दिए

व्यापार महासंघ बूंदी ने जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन, कई महत्वपूर्ण मांगें की तो सुझाव भी दिए

एनसीआई@बूंदी

व्यापार महासंघ बूंदी के पदाधिकारियों ने आज जिला कलक्टर रेणु जयपाल को एक ज्ञापन देकर शहर की कई बड़ी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। साथ ही महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। शहर के बाजारों व ऐतिहासिक स्थलों पर दीपावली के अवसर पर विशेष रोशनी व साज-सज्जा, बाजारों में लगातार हो रहीं चोरियों के अलावा अन्य आपराधिक वारदातों के शीघ्र खुलासे के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने व साफ- सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की गई है।

व्यापार महासंघ बूंदी के प्रवक्ता माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि, ज्ञापन में दीपावली के उपलक्ष्य में चौगान दरवाजा, रतन बुर्ज, खोजागेट दरवाजा, लंका गेट, अहिंसा सर्किल, नागर-सागर कुंड व रानीजी की बावड़ी पर विशेष साज-सज्जा करने की मांग की गई है।

विजयवर्गीय ने बताया कि, इसके अलावा कोटा रोड, सब्जी मंडी रोड, इंद्रा मार्केट व खाईलेंड मार्केट में झालरें लगवाने की मांग की है। साथ ही शहर के बाजारों में साफ-सफाई का समय बदल कर नियमित रूप से सुबह व रात को किए जाने की आवश्यकता बताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि रात को सफाई 8 बजे बाद हो। 8 बजे ही दो ट्रिपर बाजारों में चलाए जाएं, ताकि दुकानदार उनमें कचरा डाल सकें।

व्यापार महासंघ बूंदी के ज्ञापन में शहर के बाजारों में चोरियां व अन्य अपराध रोकने के लिए निम्न स्थानों पर केमरे लगवाने के सुझाव भी दिए गए-

1. इन्दिरा मार्केट में एसबीबीजे बैंक से दोनों तरफ फोकस करते हुए
2. खाईलेंड मार्केट में पुलिस चौकी से चारों रास्तों पर फोकस करते हुए
3. सब्जी मंडी अरबन बैंक के पीछे तीनों रास्तों पर फोकस करते हुए
4. झूलेलाल प्याऊ से चारों रास्तों पर फोकस करते हुए
5. लंका गेट रोड पर
6. बहादुर सिंह सर्किल से नैनवां रोड, मालन मासी रोड व पुलिस लाइन रोड पर फोकस करते हुए
7. एक खम्बे की छतरी से खोजागेट रोड, कोटा रोड व अहिंसा सर्किल की ओर फोकस करते हुए
8. अम्बेडकर सर्किल से सिलोर रोड, धानमंडी रोड, लंका दरवाजा व गायत्री मंदिर रोड को फोकस करते हुए

ज्ञापन में बताया गया है कि शहर में 68 सीसीटीवी केमरे लगाने की घोषणा की गई थी, मगर वर्तमान में केवल 28 केमरे ही लगे हुए हैं। बाकी के 38 केमरे इन सुझाए गए स्थानों पर लगाए जा सकते हैं।

प्रवक्ता माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि, जिला कलक्टर को ज्ञापन देने वालों में व्यापार महासंघ बूंदी के अध्यक्ष निरंजन जिंदल, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मौजी नुवाल,फेन्सी व्यापार संघ के अध्यक्ष विमल कुमार अग्रवाल, कपड़ा संघ से हरीश कुमार बिलोची, सदर बाजार से अंतिम सैन, लंका गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष कमलेश शर्मा बंटी, खाईलेंड मार्केट से अशोक चित्तौड़ा, कोटा रोड से राजकुमार शृंगी, सब्जी मंडी रोड बाजार के अध्यक्ष अनिल चौबीसा, फल व्यापार संघ अध्यक्ष राम स्वरूप राठौर, ताम्बूल संघ से‌ महेश मोदी, खल चूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष संतोष जिंदल, डिस्पोजल व्यापार संघ अध्यक्ष शिव कुमार जिंदल, ज्वेलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सोहन तोषनीवाल व नोरतमल अग्रवाल, सायकल व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित आनंद, छोटी काशी व्यापार संघ अध्यक्ष भगवती सिंह, इंदिरा मार्केट से मधु यादव, अशोक अजमानी, होटल व्यवसाय से रोहित विजयवर्गीय व किराना व्यापार से कन्हैया सारडा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.