March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने पर पति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया केस

पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने पर पति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया केस

एनसीआई@मेरठ(उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पाकिस्तान की जीत पर पत्नी राबिया शम्सी ने आतिशबाजी की और भारतीय खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया। इससे आहत पति ईशान मियां ने अपनी पत्नी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी। 29 अक्टूबर को दी गई शिकायत पर पुलिस ने पांच नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर 153A (भड़काऊ बयान) और आईटी एक्‍ट की धारा 67 के तहत दर्ज की गई है।

घटना गंज थाना क्षेत्र की है। गांव सीगनखेड़ा निवासी ईशान मियां ने 29 अक्टूबर को एसपी रामपुर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि 24 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच था। भारतीय टीम यह मैच पाकिस्तान से हार गई थी। ईशान मियां ने शिकायत में लिखा था कि पाकिस्तान की जीत पर उसकी पत्नी राबिया शम्सी ने आतिशबाजी की थी। भारतीय क्रिकेटरों का मजाक उड़ाकर वॉट्सएप पर स्टेटस लगाए थे। ईशान मियां ने पत्नी के वॉट्सएप स्टेटस के स्क्रीन शॉट भी शिकायत के साथ एसपी रामपुर को सौंपे थे।

पत्‍नी की भाभी पाकिस्‍तानी, सबने मनाया जश्‍न

शिकायत की जांच के बाद एसपी के आदेश पर शुक्रवार (5 नवम्बर) को पुलिस ने राबिया और उसके मायके वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अपनी तहरीर में ईशान मियां का कहना है कि उनकी पत्नी राबिया शम्सी का मायका रामपुर में ही है। राबिया की भाभी उरूज शम्सी पाकिस्तान की रहने वाली है। पाकिस्तान के हारने पर बीबी राबिया, उसकी भाभी और बाकी मायके वालों ने जश्न मनाया। उसकी बीवी और ससुराल वालों ने जिस तरह पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी की है, उससे लगता है कि उनके दिलों में भारत के लिए नफरत है।

पति की मारपीट के चलते मायके में रहती हूं

इस बीच, राबिया ने मीडिया में सफाई दी है कि उनके फोन पर स्टेटस किसी बच्चे ने लगाए होंगे। पति बेमतलब स्क्रीन शॉट को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। राबिया के मुताबिक, उनकी और ईशान मियां की शादी चार महीने पहले हुई थी। ईशान दिल्ली में काम करता है। पति परेशान करता है। मारपीट कर घर से निकाल रखा है, इसलिए मायके में रहती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.