December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

वेक्सीनेशन के लिए जिलेभर में चलेगा डोर-टू-डोर केम्पैन

वेक्सीनेशन के लिए  जिलेभर में चलेगा डोर-टू-डोर केम्पैन

एनसीआई@बूंदी

कोराना संक्रमण की सम्भावित तीसरी लहर के मद्देनजर मंगलवार को जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने सीएमएचओ एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर एहतियाती दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में जिले में संचालित टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की गई।

जिला कलक्टर ने सभी ब्लॉक सीएमएचओ को कडे़ निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सम्बन्धित उपखंड अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आईसीडीएस के कर्मचारियों, एएनएम, राशन डीलरों, नगरीय क्षेत्रों के कर्मचारी तथा शिक्षा विभाग सहयोग से लेते हुए बुधवार से ही डोर टू डोर वेक्सीनेशन के लिए अभियान चलाएं। इसके तहत आने वाले तीन दिन में पहली व दूसरी खुराक से शेष रहे लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करवाया जाए।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी तीन दिन में शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं होने की स्थिति में अगले सप्ताह से ब्लॉक स्तर पर बैठक लेकर वेक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की जाएगी। इसमें कम प्रगति वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

नो मास्क नो एंट्री की हो सख्ती से पालना

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में ‘नो मास्क, नो एंट्री’ की सख्ती से पालना करवाई जाए। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश नहीं करे, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आने वाले लोगों तथा प्रशासन गांवों के संग तथा शहरों के संग अभियान में पहुंचकर लोगों में संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण के लिए जागरूकता लाई जाए।

मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग की पालना की अपील

जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की कि सप्ताहभर के ट्रेंड को देखते हुए आमजन मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेसिंग की पालना करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पहली डोज से वंचित तथा टीकाकरण की दूसरी डोज नहीं लगवाने वाले शीघ्र टीका लगवाएं। साथ ही बिना मास्क के बाहर नहीं जाएं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.