December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

भाईदूज पर भगवान श्री चित्रगुप्त एवं कलम दवात का हुआ पूजन

भाईदूज पर भगवान श्री चित्रगुप्त एवं कलम दवात का हुआ पूजन

एनसीआई@कोटा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान की कोटा इकाई की ओर से शनिवार को दीपावली के दूसरे दिन यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी एवं कलम दवात का विधि विधान से पूजन किया गया। पूजन का यह आयोजन खेड़ली फाटक स्थित चित्रगुप्त मंदिर (जिंद बाबा मंदिर) में किया गया।

महासभा के जिलाध्यक्ष चित्रांश नितिन भटनागर ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पंचामृत से अभिषेक कर मंदिर में भजनों के साथ उनका ध्यान किया गया। भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन महासभा के प्रदेश सचिव पंडित सुनील भटनागर ने करवाया।

पूजन महासभा के प्रदेशाध्यक्ष चित्रांश कुलदीप माथुर सहित इस पूजन में मौजूद अन्य चित्रांश बन्धुओं ने किया। इसके बाद सभी चित्रांश बन्धुओं ने एक दूसरे को दीपावली व चित्रगुप्त पूजन की बधाई दी।

महासभा के जिला महामंत्री चित्रांश कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि चित्रगुप्त पूजन में प्रदेशाध्यक्ष चित्रांश कुलदीप माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रांश नरेश भटनागर व प्रदेश सचिव पंडित सुनील भटनागर के अलावा प्रदेश कार्यालय मंत्री मयूर सक्सेना, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, अजय माथुर, पीयूष भटनागर, नितिन नरेश भटनागर, सरोज भटनागर, सीमा भटनागर सहित महासभा के कार्यकारिणी सदस्य, अन्य चित्रांश बंधु भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.