कोटा अंडर 16 क्रिकेट टीम के लिए चयन ट्रायल
अनंतपुरा क्रिकेट अकादमी, कोटा पर 25 नवम्बर को होगा ट्रायल का आयोजन
एनसीआई@कोटा
अंडर-16 राज्य स्तरीय किक्रेट चेम्पियनशिप के लिए कोटा टीम के चयन के लिए जिले के खिलाड़ियों की चयन ट्रायल अनंतपुरा स्थित अनंतपुरा क्रिकेट एकेडमी, कोटा पर 25 नवम्बर को सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वाधान में होगा।
कोटा जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अनस पठान ने बताया कि विशेषज्ञ चयन समिति की देखरेख में होने वाली इस चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिनका जन्म 1 सितम्बर 2005 से 31 अगस्त 2007 के बीच हुआ हो, उन्हें ट्रायल के दौरान अपने साथ कम्प्यूटराइज्ड जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, 3 साल की विद्यालय अंक तालिका तथा अपना एवं माता पिता का आधार कार्ड साथ लाना होगा। ट्रायल लाल गेंद से ली जाएगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को व्हाइट ड्रेस कोड में आना होगा।
