सरकार की मदद से शुरू करें यह आसान बिजनेस, हर महीने हो सकती है लाखों की कमाई
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
अगर आप भी अपना बिजनेस प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है। केन्द्र सरकार आपको बिजनेस का अच्छा मौका दे रही है। इस बिजनेस में आपकी कमाई भी खूब होगी। केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (Janaushadhi Kendra Business) खोलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। अगर आप भी कम लागत में मोटी कमाई वाला बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है। यहां आपको बता रहे हैं इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी।
सबसे पहले करना होगा यह काम
जन औषधि केन्द्र आपको मुनाफे वाले बिजनेस का जबरदस्त मौका दे रहा है। इसके लिए आपको सबसे पहले ‘रिटेल ड्रग सेल्स’ का लाइसेंस जन औषधि केन्द्र के नाम से लेना होता है। इसके लिए आप अधिकृत वेबसाइट https://janaushadhi.gov.in/ से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको आवेदन ब्यूरो ऑफ फॉर्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर (A&F) के नाम से भेजना होगा।
कौन खोल सकता है जन औषधि केन्द्र
जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए सरकार ने तीन कैटेगरी बनाई हैं। पहली कैटेगरी में कोई भी व्यक्ति, बेरोजगार फार्मासिस्ट, कोई डॉक्टर या पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर जन औषधि केन्द्र खोलने का पात्र होता है। वहीं, दूसरी कैटेगरी में ट्रस्ट, एनजीओ, प्राइवेट अस्पताल, स्वयं सहायता समूह वाले आते हैैं। वहीं, तीसरी कैटेगरी में राज्य सरकारों की तरफ से नॉमिनेट की गई एजेंसियों को मौका मिलता है।
नॉर्मल और स्पेशल इंसेंटिव
जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए दुकान में फर्नीचर पर 1.5 लाख रुपए तक का खर्च आता है। वहीं, कम्प्यूटर और फ्रिज में 50 हजार रुपए तक का खर्च आता है। इस रकम को मंथली बेसिस पर अधिकतम 15 हजार रुपए के रूप में तब तक वापस किया जाता है, जबतक कि 2 लाख रुपए की रकम पूरी न हो जाए। इस इंसेंटिव को मंथली परचेज का 15 फीसदी या 15000 में जो अधिक हो, के आधार पर दिया जाता है।
ऐसे होती है कमाई
जन औघधि केन्द्र के बिजनेस में कमाई अच्छी होती है। इसे खोलने पर दवा की बिक्री पर 20 फीसदी मार्जिन दुकान चलाने वालों को दिया जाता है। इतना ही नहीं, इसमें नॉर्मल और स्पेशल इंसेंटिव का भी प्रावधान है। नॉर्मल इंसेंटिव के रूप में सरकार दवा की दुकान खोलने में आने वाले खर्च को वापस लौटा देती है।
क्या है ये स्कीम?
जन औषधि केन्द्र एक ऐसी स्कीम है जिसके तहत आम लोगों को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराई जाती है। इसके जरिये केन्द्र सरकार लोगों को सस्ती दरों पर दवाएं मुहैया कराती है। केन्द्र सरकार इस स्कीम के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र’ खोलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार मार्च 2024 तक 10,000 जन औषधि केन्द्र खोलने का लक्ष्य रखा है।
