आयनिक विकिरण विषय पर चेतना के लिए सीएमई आयोजित, बताए रेडिएशन से मरीजों को बचाने के तरीके
एनसीआई@कोटा
राजस्थान रेडियोग्राफर्स कोटा जोन के तत्वावधान में आयनिक विकिरण विषय पर चेतना के लिए सीएमई आयोजन एमबीएस हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम में विकिरण सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। फिजिस्ट मुरलीराम ने विकिरण के दुष्प्रभाव और प्रभाव पर व्याख्यान दिया। सहायता रेडियोग्राफर पवन दाधीच ने एमआरआई की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी पंकज शांडिल्य तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी पंकज मोहन सक्सेना ने बताया कि मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस की प्रदेश सचिव राखी गौतम, वरिष्ठ आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता सक्सेना व डॉ. धर्मराज मीणा, मुरलीराम फीजिसिस्ट के सानिध्य में विकिरण सुरक्षा पोस्टर का विमोचन भी हुआ।
दूसरे सत्र में जिलाध्यक्ष पंकज शांडिल्य ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें सलाहकार तारा प्रकाश सोनी, मोहम्मद जाहिद, महासचिव मनोज जैन व हेमंत गौतम, उपाध्यक्ष देवकीनंदन जांगिड़, कोषाध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला मंत्री ज्योति यादव, सुनीता गोचर, रेखा वर्मा, ममता चक्रधारी, मनीषा सुवासरा, मंत्री महेश स्वामी, चेतन मालव, आदित्य सोलंकी, पवन दाधीच, देवराज गोचर व अंकित मीना की नियुक्ति की गई।
प्रदेश अध्यक्ष अचलाराम चौधरी ने बताया कि हाल ही में खेमराज कमेटी में मांगों को रखा गया है। प्रदेश महासचिव डॉ. अर्जुन सिंह शेखावत ने संगठन की सक्रियता, कार्य एवं एकता को बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान 35 नवनियुक्त सहायक रेडियोग्राफर्स और पदोन्नत हुए वरिष्ठ रेडियोग्राफर्स का सम्मान किया गया। संचालन मनोज जैन व विनय टेलर ने किया।
