December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

महासंघ एकीकृत की मांग:पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करे सरकार, सीएम गहलोत को भेजा ज्ञापन

महासंघ एकीकृत की मांग:पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करे सरकार, सीएम गहलोत को भेजा ज्ञापन

एनसीआई@बून्दी

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य के कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।

ज्ञापन में लिखा है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार ने 1 जनवरी 2004 से नवीन अंशदायी पेंशन प्रणाली लागू की थी, जिसमें कर्मचारी के वेतन से पेंशन अंशदान के रूप में 10 प्रतिशत की कटौती की जाती है, जो सर्वथा अनुचित है। इस योजना में कार्यरत कार्मिकों को पेंशन के समय मिलने वाली राशि बहुत कम है। इस कारण पेंशनभोगी कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण- पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद ने ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान समय में दिल्ली व पंजाब की सरकारें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गंभीर हैं। इसलिए राज्य सरकार भी पुरानी पेंशल बहाली की घोषणा कर राज्य के कर्मियों की इस ज्वलंत एवं न्यायोचित मांग पर सकारात्मक निर्णय ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.