अखिल भारतीय कायस्थ महासभा तथा चित्रांश फाउंडेशन का नि: शुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन 30 जनवरी को
एनसीआई@कोटा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा तथा चित्रांश फाउंडेशन की ओर से 30 जनवरी को कोटा में
नि:शुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर एवं कोटा जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर ने यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार यह आयोजन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगा। फिलहाल आयोजन स्थल की जानकारी नहीं दी गई है। इस सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन के लिए 6350035729/9610877919 पर सम्पर्क कर सकते हैं या फिर https://forms.gle/4bDFYGC2fYsfZbcQ7 पर क्लिक करें।
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर व कोटा जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर ने अधिकाधिक युवक-युवतियों से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
