लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार किया व्यापार महासंघ बूंदी का यह निमंत्रण
एनसीआई@बूंदी
व्यापार महासंघ बूंदी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट कर उन्हें संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। बिड़ला ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया।
लोकसभा अध्यक्ष ने इस समारोह के लिए अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि बूंदी की जनता और व्यापारी वर्ग के लिए हमेशा तत्पर खड़ा रहूंगा। उन्होंने बूंदी के विकास के सम्बन्ध में भी चर्चा की। व्यापार महासंघ बूंदी ने उनसे नया सर्राफा मार्केट और कपड़ा मार्केट बनवाए जाने के अलावा शहर के समस्त बाजारों में सीसी टीवी कैमरे लगवाने की भी मांग की।
बिड़ला से भेंट करने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष निरंजन जिंदल,सलाहकार मौजी नुवाल, सचिव जसविंदर जस्सी, उपाध्यक्ष हरीश कुमार बिलोची, कोटा रोड व्यापार संघ अध्यक्ष राजकुमार शृंगी, अशोक जयसिंघानी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश माधवानी आदि शामिल थे। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष जिंदल ने सहमति देने के लिए बिड़ला का आभार जताया।
