माधव प्रसाद विजयवर्गीय पुरानी धान मंडी व्यापार संघ के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए
एनसीआई@बूंदी
व्यापारियों के साथ आमजन की भी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने वाले समाज सेवी माधव प्रसाद विजयवर्गीय को पुरानी धान मंडी व्यापार संघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। माधव प्रसाद शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।

पूर्व अध्यक्ष सुनील समदानी,सचिव मधुसूदन यादव व दीपक बायर ने यह जानकारी दी। इस निर्विरोध चयन के बाद माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि वह हमेशा की तरह चौबीसों घंटे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही सबको साथ लेकर पुरानी धान मंडी का हरसंभव विकास करवाने की कोशिश करेंगे, जिससे कि व्यापारियों को लाभ पहुंचे।
माधव प्रसाद विजयवर्गीय को अध्यक्ष बनाने के लिए इंदिरा मार्केट व्यापार संघ के पूर्व सचिव मधुसूदन यादव, नरेन्द्र जैन कोटिया, राम प्रकाश सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुनील समदानी, विनोद कुमार जैन, आरिफ अंसारी, सोनू भंडारी, दिनेश राठौर, गणेश राठौर, अशोक जैन, सोनू गुरबाणी, कैलाश जी मिर्ची वाले, सूरज समदानी, राम प्रकाश नागर, गोपाल बिरला, दीपक बायर, सोहन शर्मा, मुकेश जैन, दशरथ, रमेश जैन, राजेन्द्र समदानी, शंकर गुर्जर, त्रिलोक राठौर, भानु जैन, ललित गंगवाल, फरीद अंसारी, हाजी अब्दुल वहाब, दीपक अग्रवाल, हुसैन भाई अादि व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया।
