December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: ओमिक्रॉन का विस्फोट, 21 नए पॉजिटिव मिले, जयपुर, अजमेर, सीकर के बाद उदयपुर भी पहुंचा नया वेरिएंट, राज्य में कुल 43 केस हुए

राजस्थान: ओमिक्रॉन का विस्फोट, 21 नए पॉजिटिव मिले, जयपुर, अजमेर, सीकर के बाद उदयपुर भी पहुंचा नया वेरिएंट, राज्य में कुल 43 केस हुए

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में शनिवार को ओमिक्रॉन का विस्फोट हुआ। पूरे प्रदेश में आज इस नए वेरिएंट से 21 लोगों के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 11 लोग जयपुर के हैं, जबकि 6 अजमेर के, 3 उदयपुर के और एक महाराष्ट्र का व्यक्ति है। इन केसों के सामने आने के बाद में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 22 से बढ़कर 43 हो गई। राजस्थान अब देश में तीसरा सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन पॉजिटिव वाला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र में 108, दिल्ली में 79 और गुजरात में 43 केस मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में जयपुर, अजमेर और सीकर के बाद उदयपुर ओमिक्रॉन केस वाला चौथा जिला बन गया है।

मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान के सेक्रेट्री वैभव गालरिया ने बताया कि पिछले दिनों जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट वैरिफाई के लिए भिजवाई थी, जिनमें से 21 की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन पॉजिटिव केस मिले हैं। गालरिया ने बताया कि आईसीएमआर की गाइडलाइन है कि हर जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट वैरिफाई के लिए पुणे या दिल्ली की लैब भिजवानी है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुंई से एक यात्री पिछले दिनों जयपुर पहुंचा था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी, जिसके बाद उसे आरयूएचएस में भर्ती करवाया गया । उन्होंने बताया कि राहत की बात ये है कि सभी लोग एसिम्पटोमेटिक है।

4 लोगों को किया जाएगा शिफ्ट

जयपुर सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि जो 11 लोग जो जयपुर में पॉजिटिव मिले है, उनमें से 7 लोग तो कुछ दिन पहले संक्रमित होकर निगेटिव हो चुके हैं। 4 लोग ऐसे हैं जो अब भी पॉजिटिव हैं, जिन्हें आरयूएचएस में शिफ्ट किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में आरयूएचएस में दो ओमिक्रॉन पॉजिटिव भर्ती हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि ये सभी मरीज बिना लक्षण वाले हैं और कोई भी गम्भीर रोगी नहीं है। इसके अलावा एक मरीज जो कल यूरोप के स्विट्जरलैंड से आया था उसे जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में आइसोलेट करवाया गया है, जिसके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए गए हैं।

जयपुर में 2 जुलाई के बाद आज सबसे ज्यादा मरीज
जयपुर में पांच छह महीने बाद आज 26 नए मरीज
मिले हैं। इससे पहले 2 जुलाई को 27 केस मिले थे। जयपुर सीएमएचओ से मिली रिपोर्ट के मुताबिक आज सबसे ज्यादा तिलक नगर एरिया में 6 मरीज मिले हैं। इसके अलावा था, सिविल लाईन्स में 3-3, जगतपुरा, राजापार्क में 2-2 और स्टेशन रोड, सांगानेर, मानसरोवर, महेश नगर, लालकोठी, जवाहर नगर, गुर्जर की थड़ी, सी-स्कीम, चांदपोल और अजमेर रोड पर एक-एक केस मिला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.