December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष हिना राजावत की खास अपील

करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष हिना राजावत की खास अपील

एनसीआई@कोटा

करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष हिना राजावत ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के मद्देनजर लोगों से खास अपील की है।

हिना राजावत ने अपनी इस अपील में कहा है कि कोरोना का जो नया वेरिएंट ओमिक्रॉन आया है, वह तेजी से फैल रहा है। उसके लक्षण पहले वाले कोविड की तरह ही हैं। वेक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके व्यक्ति भी इस वेरिएंट से प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए हमें ज्यादा एहतियात बरतने की आवश्यकता है। मेरा सभी से आग्रह है जिन्होंने अभी तक भी वेक्सिनेशन नहीं कराया है, वे अपना वेक्सिनेशन करा लें। इसके अलावा मास्क पहने बगैर बाहर नहीं निकलें और सेनिटाइजर का उपयोग करें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी मास्क पहनने के लिए कहें।

मध्य प्रदेश के मंत्री के बयान की निंदा

इसी के साथ हिना राजावत ने अपने बयान में मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहू लाल साहू के कुछ दिन पूर्व दिए गए विवादास्पद बयान की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करना और बहन-बेटियों का सम्मान ना करना निंदनीय है। करणी सेना इसका विरोध करती है। महिलाओं का सम्मान नहीं करने वाले ऐसे मंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से महिलाओं के सम्मान के लिए ऐसे मंत्री को पद से हटाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल वहां अनूपपुर में आयोजित नारी शक्ति कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसमें उन्होंने जोश जोश में कह डाला कि ठाकुर और सवर्ण अपनी औरतों को कोठड़ी में बंद करके रखते हैं। सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी। उनके इस बयान का वहां भारी विरोध हो रहा है। करणी सेना भी इसमें शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.