December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

विक्की-केटरीना जयपुर पहुंचे: परिवार के साथ विशेष विमान से आए, एयरपोर्ट के वीआईपी गेट से बरवाड़ा फोर्ट रवाना

विक्की-केटरीना जयपुर पहुंचे: परिवार के साथ विशेष विमान से आए, एयरपोर्ट के वीआईपी गेट से बरवाड़ा फोर्ट रवाना

एनसीआई@जयपुर

विक्की कौशल और केटरीना कैफ अपनी शाही शादी के लिए जयपुर पहुंच गए हैं। दोनों विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट के वीआईपी गेट से निकलकर वे होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट के लिए रवाना हो गए । 9 दिसम्बर को सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में इनकी शादी होगी।



इससे पहले, दोपहर से केटरीना के भाई-बहन और दोस्तों का जयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। केटरीना और विक्की कौशल के साथ लगभग 12 लोग आए हैं। विक्की कौशल और केटरीना कैफ के परिवार को बरवाड़ा फोर्ट ले जाने के लिए टोयोटा की 3 लग्जरी गाड़ी वेलफायर सहित 12 गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। विक्की और केटरीना बरवाड़ा फोर्ट में 12 दिसम्बर तक रुकेंगे। शादी के बाद विक्की और केटरीना चौथ माता के मंदिर भी जा सकते हैं।

केटरीना की शादी के लिए जयपुर पहुंचे उनके भाई सैबेस्ट्रियन ने कहा- आई एम वैरी हैप्पी। इसके बाद वे परिवार के साथ होटल के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.