March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा: बीकानेर -गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री अंदर फंसे, 4 शव बरामद

पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा: बीकानेर -गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री अंदर फंसे, 4 शव बरामद

पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में आज शाम 5 बजे करीब एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बीकानेर -गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। यह ट्रेन पटना से गुवाहाटी जा रही थी। मौके पर घना कोहरा होने से राहत कार्य में परेशानी आ रही है।‌ अंधेरा भी बढ़ता जा रहा है।

एनसीआई@नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बीकानेर -गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना मोयनागुरी पार करने के बाद हुई। यह ट्रेन पटना से गुवाहाटी जा रही थी।अलीपुरद्वार डीआरएम, एसपी और डीएम सभी मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य चालू हो चुका है। इमरजेंसी नम्बर 8134054999 व हेल्पलाइन नम्बर 0362731622, 0362731623 हैं। बीकानेर के हेल्पलाइन नम्बर 0151-2208222 हैं।

सीएम ने दिए रेस्क्यू के आदेश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जल्द से जल्द घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन के भी आदेश दिए हैं। इस हादसे में 12 डिब्बे क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.