December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

एक ही अस्पताल के 84 डॉक्टर मिले संक्रमित

एक ही अस्पताल के 84 डॉक्टर मिले संक्रमित

एनसीआई@पटना

बिहार में कोरोना संक्रमण भयानक रूप लेता जा रहा है। हाल ही में वहां ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद अब कोविड ने भी रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को बिहार की राजधानी पटना में एनएमसीएच (NMCH) में 84 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि हॉस्पिटल के 194 डॉक्टरों की RT-PCR जांच करवाई गई थी। इनमें से 84 डॉक्टर्स संक्रमित मिले हैं। इतनी भारी संख्या में डॉक्टर्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है।

रविवार को 84 डॉक्टर्स के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य़ विभाग के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। इतनी भारी संख्या में डॉक्टर्स संक्रमित होने से स्वास्थ्य सिस्टम पर विपरीत असर पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक अब 200 डॉक्टर्स की RT-PCR जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन संक्रमित है। जो 84 डॉक्टर्स संक्रमित मिले हैं, उनमें अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, जूनियर डॉक्टर व सीनियर डॉक्टर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.